Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

BJP विधायक के डाट का महिला IPS ने दिया करारा जवाब , बोली मेरी आंसू …..

लखनऊ (8 मई):  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कभी बेहद खास माने जाने वाले विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की अभद्रता के बाद भी महिला पुलिस अधिकारी चारू निगम के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने अपनी बात को फेसबुक वॉल पर शेयर किया है।

गोरखपुर में विधायक डॉ. राधा मोहन अग्रवाल ने जब महिला आईपीएस चारु निगम के साथ कल बदसलूकी की तो उस दौरान तो दौरान महिला आईपीएस अधिकारी की आंखों में आंसू आ गए। भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने रविवार को आईपीएस चारु निगम के साथ बदसलूकी की थी।

fb post charu

जिसके बाद आईपीएस चारु निगम ने बदसलूकी का जवाब सोशल मीडिया पर शायरी से दिया है। उन्होंने चार लाइनों में कल जो भाजपा विधायक ने बदसलूकी की उसे बयां किया है।

अपनी ब्रांडिंग करने में अखिलेश को जनता का दुख-दर्द नहीं रहा याद: भाजपा

इसमें कोई दो राय नहीं है कि, भाजपा विधायक का कृत्य शर्मनाक है, लेकिन कानून के रक्षक रोने के बाद सोशल मीडिया पर मुद्दे को ऐसे पेश करेंगे यह भी चिंताजनक है।

सांसद योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी

पेशे से चिकित्सक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल कभी गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी था। पहली बार उनको 2002 में योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मंत्री तथा विधायक भाजपा के प्रत्याशी शिव प्रताप शुक्ला के खिलाफ अपनी पार्टी हिंदू महासभा से प्रत्याशी बनवाया था। इसमें डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कद्दावर नेता माने जाने वाले भाजपा के शिव प्रताप शुक्ला को शिकस्त दी थी। इसके बाद से वह लगातार विधायक हैं। अब राधा मोहनदास अग्रवाल भाजपा से चुनाव जीतते हैं। प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही उनका नाम पीछे चला गया। संगठन के साथ ही सरकार में हाशिए पर आ गए डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल अब जनता के बीच में अधिक जाना चाहते हैं। वह कल ग्रामीणों के धरना में भी इसी कारण से गए थे।

यह हैं मामला 

गौरतलब है कि कल गोरखपुर जिले के कोइल्हवा गाँव के बाहर कच्ची शराब के खिलाफ स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे थे, साथ ही उन्होंने सड़क पर जाम भी लगा दिया था। रास्ता खुलवाने के लिए पहुंची आइपीएस अधिकारी तथा सीओ गोरखनाथ चारु निगम और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगों पर आरोप है कि, उन्होंने पुलिस पर डंडे और पत्थर बरसा दिए। इस दौरान कुछ चोटें चारु निगम को भी आईं। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के ऊपर महिलाओं पर लाठीचार्ज करने के आरोप लगे हैं। इसके बाद ही साथ ही एक गर्भवती महिला और बच्चों को भी चोट आने की बात सुनने को मिल रही है।

Related Articles

Back to top button
Close