Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

CM योगी के कार्यक्रम के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

कुशीनगर,14 अक्टूबर (हि.स.)। कुशीनगर में 17 अक्टूबर को आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों में भाजपा ने अपनी पूरू ताकत झोंक दी है।

शनिवार को कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और वहीं से ही तैयारियों को अमली जामा पहनाया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी विधायकगण व प्रमुख पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में रहकर कार्यक्रम में आम जन की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में

दूसरी ओर प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। सभा के लिए पंडाल व गैलरी का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर कार्यक्रम स्थल मै़त्रेय परियोजना स्थल पर ही उतरेगा। इसके लिए हेलीपैड निर्माण का कार्य पीडब्लूडी के अभियंता करा रहे हैं। डीआईजी व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का व्यूह खींचा। एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने मंच व पंडाल का निर्माण करा रही एजेंसी से कार्य में गति लाने का निर्देश दिया। एसडीएम मौके पर मौजूद रहकर कार्यो की मानीटरिंग कर रहे हैं।

क्या है कार्यक्रम

मुख्यमंत्री 17 अक्टूबर को दोपहर केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की 13.50 करोड़ व कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की 7.50 करोड़ यानी कुल 21 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सभी परियोजनाएं पर्यटन आधारित हैं। आडीटोरियम व लाइट एंड साउंड शो की परियोजना उल्लेखनीय है। मुख्यमंत्री बुद्धकालीन हिरण्यवती नदी के पुनरुद्धार की आधारशिला भी रखेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close