उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

CM योगी ने किया 24वीं वार्षिक कृषि कार्यशाला का शुभारंभ

कानपुर, 08 जून = भारतीय कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी) में तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर पहुंचे हैं। यहां पर सीएसए में बने हैलीपेड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री कार से अटारी सभागार पहुंचे। यहां पर कार्यशाला की शुरुआत मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कृषकों की समस्याओं को दूर करने की ओर मंच से बोलना शुरू कर, सरकार द्वारा हरसंभव मद्द का भरोसा दिलाया। फिलहाल मुख्यमंत्री का सम्बोधन जारी है।

बताते चलें कि भारतीय कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान के तहत 24वीं वार्षिक कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। तीन दिनतक चलने वाले कार्यक्रम में एक कृषि मेला भी लगाया गया है। जिसमें फसलों के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में किसानों को उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने, उनकी आय बढ़ाने और किसानों की समस्याओं को दूर करने पर चर्चा की जाएगी। इसको लेकर सीएम योगी, कृषि वैज्ञानिकों के साथ मंथन करेंगे। यहां पर उत्तराखंड और यूपी के 82 कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक शामिल हुए हैं। किसानों को कम लागत, कम पानी और कम बारिश में कैसे ज्यादा उत्पादन मिले, इस पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सीएम कृषि विज्ञान केंद्रों की उपलब्धि और वर्तमान वित्तीय सत्र में लक्ष्य की जानकारी भी लेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो घंटे के लिए कानपुर आएंगे। उनकी सुरक्षा में में जिला व पुलिस प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के तहत एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि सुरक्षा में चार एएसपी, 20 सीओ, 37 इंस्पेक्टर, 850 सिपाही, चार कंपनी पीएसी और 12 एटीएस कमांडो लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close