Home Sliderखबरेदेशराज्य

कांग्रेस से कमलम : कांग्रेस के पांचों पूर्व विधायकों ने किया भगवा धारण

गांधीनगर / अहमदाबाद। राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले आठ में से पांच विधायकों ने आज औपचारिक रूप से कमलम का मंत्र जप कर भगवा धारण कर लिया है।

शनिवार को आज सुबह कांग्रेस का त्याग करने वाले पांचों पूर्व विधायक कमलम पहुंचे थे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी के साथ एक बंद दरवाजे पर बैठक की थी। पांच पूर्व विधायकों ने तब औपचारिक रूप से सम्मान के साथ केसरिया पहना था। इसके बाद पांचों पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वाघानी ने पूर्व विधायकों का भाजपा में दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इनमें कपराडा से पूर्व विधायक जीतू चौधरी, मोरबी से पूर्व विधायक बृजेश मेरजा, अबडासा से पूर्व विधायक पदुमन सिंह जडेजा, करजण से पूर्व विधायक अक्षय पटेल और धारी से पूर्व विधायक जेवी काकड़िया शामिल हैं।

गुजरात में भाजपा के शीर्ष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन आठ में से केवल तीन या चार को ही उपचुनाव में टिकट दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो भाजपा प्रद्युम्न सिंह जडेजा को अबडासा क्षेत्र से, अक्षय पटेल को करजण सीट से उपचुनाव में टिकट दी जा सकती है। (एजेंसी, हि.स.)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close