Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीबिज़नेस

Jio जियो ने प्राइम ग्राहक बनने की तारीख 15 अप्रैल तक बढ़ाई –

नई दिल्ली (31 मार्च): रिलायंस Jio के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। जियो ने प्राइम मेंबरशिप लेने की आखिरी तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी है। इससे पहले जियो की प्राइम मेंबरशिप लेने का आज आखिरी दिन था। बताया जा रहा है कि जियो के स्टोर्स के बाहर लोगों की लंबी कतारों को देखते हुए ये फैसला किया गया है। आपको बता दें कि रिलायंस के सितंबर में लॉन्च किए गए जियो 4जी सिम की फ्री सेवाएं आज यानी 31 मार्च को समाप्त हो रही थी।

इससे पहले आज यानी 31 मार्च तक रिलायंस के जियो प्राइम मेंबरशिप लेने की मियाद तय की थी। आपको बता दें रिलायांस जियो की प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपये का शुक्ल तय किया है। इसे देकर आप एकसाल तक मुफ्त में देशभर में कही भी बात कर सकते हैं। 15 अप्रैल तक रीचार्ज नहीं करने पर सर्विस खत्म हो जायेगी।

आपको बता दें कि जियो ने अब तक 7.2 करोड़ प्राइम मेंबर्स जोड़े है। जियो प्राइम मेंबरशिप को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। शानदार रिस्पॉन्स के चलते जियो प्राइम मेंबरशिप स्कीम को 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़े : अब FREE में उठाएं 15 अप्रैल तक Jio की सुविधा.

Related Articles

Back to top button
Close