Home Sliderखबरेदेशमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना के 34 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 3236

मुंबई । महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पिछले 12 घंटे में 34 नए मरीज मिले हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढक़र 3236 हो गई है। जबकि कोरोना से मरनेवालों की संख्या 194 हो गई है। मुंबई में सबसे ज्यादा 2079 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि अभी तक 300 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से घर जाने की अनुमति दी गई है।

मुंबई में सबसे ज्यादा 2079 मरीज मिले हैं और 117 की मृत्यु हुई है। इसी तरह ठाणे में 123 (मृत्यु-3), नवी मुंबई- 68 (मृत्यु-3), कल्याण डोंबवली- 50 (मृत्यु-2), उल्हासनगर-1, भिवंडी निजामपुर-1, मीरा भायंदर- 51 (मृत्यु-2), पालघर- 5 (मृत्यु-1), वसई विरार- 34 (मृत्यु-3), रायगड- 6, पनवेल- 12 (मृत्यु-1), नाशिक- 8, मालेगांव- 44 (मृत्यु-2), अहमदनगर-28 (मृत्यु-1), धुलिया- 1 (मृत्यु-1), जलगांव-2 (मृत्यु-1), पुणे- 458 (मृत्यु- 44), पिंपरी चिंचवड- 38 (मृत्यु-1), सोलापुर- 12 (मृत्यु-1), सातारा- 7 (मृत्यु- 2), कोल्हापुर- 6, सांगली-26, सिंधुदुर्ग- 1, रत्नागिरी- 6 (मृत्यु- 1), औरंगाबाद- 28 (मृत्यु-2), जालना- 2, हिंगोली- 1, परभणी-1, लातुर-8, उस्मानाबाद- 3, बीड- 1, अकोला- 14 (मृत्यु- 1), अमरावती- 5 (मृत्यु- 1), यवतमाल- 13, बुलढाणा- 21 (मृत्यु- 1), वाशिम- 1, नागपुर- 56 (मृत्यु- 1), गोंदिया-1, चंद्रपुर में एक और अन्य राज्यों के 11 मरीज (दो की मृत्यु) मिले हैं।

नगर निगम का दावा, अभी कोरोना का सामुदायिक संक्रमण नहीं
मुंबई नगर निगम ने दावा किया है कि शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या भले बढ़ी है लेकिन अभी तक सामुदायिक संक्रमण नहीं हो सका है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयास जारी है। मुंबई नगर निगम के अनुसार शहर में 97 फीवर क्लीनिक शुरू किए गए हैं। इनमें अब तक 3 हजार 585 लोगों की जांच की गई है। इनमें 912 लोगों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए थे, केवल 5 लोगों में कोरोना पाया गया है। इन सभी 5 लोगों की हिस्ट्री विदेश से आए लोगों के साथ रहने की है। मुंबई नगर निगम की ओर से कोरोना के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है, इसलिए जरुरतमंद लोगों को इसके माध्यम से तत्काल मदद उपलब्ध करवाई जा रही है।

मुंबई नगर निगम ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सिर्फ 0.54 लोगों में कोरोना का असर हुआ है, इसलिए अभी इसे सामुदायिक संक्रमण नहीं कहा जा सकता है। इसी प्रकार फोन पर ही लोगों को मेडिकल सलाह की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस सेवा का अब तक 6 हजार से अधिक लोगों ने लाभ उठाया है, इनमें से सिर्फ 300 लोगों को मेडिकल जांच की सलाह दी गई है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close