Home Sliderखबरेदेशमहाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र : मुंबई, नवी मुंबई व ठाणे में मिले कोरोना के चार नए मरीज, संख्या बढ़कर 126 हुई

मुंबई । महाराष्ट्र के मुंबई व ठाणे व नवी मुंबई में पिछले 12 घंटे में 4 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। सूबे में अब तक कोरोना से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए राज्य में धारा 144 का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

मुंबई में प्रभादेवी इलाके में सड़कों पर फेरी का धंधा करने वाली महिला गुरुवार को कोरोना की चपेट में आ गई है। उसे कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी प्रकार गुरुवार को ठाणे में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। इसे भी कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नवी मुंबई में एक घर में काम करने वाली नौकरानी व एक लड़के में कोरोना के लक्षण मिले हैं जिन्हें भी कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन दोनों का भी टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। गुरुवार को मुंबई में 52, पुणे में 31, नवी मुंबई में 7, कल्याण 5, नागपुर में 4, यवतमाल में 4, सांगली में 9, अहमदनगर में 3, ठाणे में 4, सातारा में 2, पनवेल में 1, उल्हासनगर में 1, औरंगाबाद 1, रत्नागिरी में 1 वसई-विरार में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इन सबका इलाज जारी है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में कोरोना पीड़ितों की जांच के लिए 6 टेस्टिंग लैब इस समय कार्यरत हैं और बहुत जल्द टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में पहले मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से कई ठीक हो रहे हैं। इसलिए नागरिकों को पैनिक नहीं होना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को पब्लिक गैदरिंग से बचने की अपील की है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close