Home Sliderखबरेदेशमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र : मुंबई में 55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से छूट

मुंबई । भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। जिसमें सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मुंबई से हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुंबई में 55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से छूट दी गई है। यानी अब उनको काम नहीं करना है और वह अपने घरों में ही रहेंगे।

मुंबई पुलिस द्वारा 55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों घर में रहने की हिदायत दी गई है। मुंबई में पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित 3 पुलिसकर्मियों की मौत के बाद यह फैसला लिया गया है। तीनों पुलिस वाले 50 साल के ऊपर के थे। मुंबई पुलिस के प्रमुख परम बीर सिंह ने यह फैसला लिया है।

भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक 369 लोगों की कोविड-19 की वजह से महाराष्ट्र में मौत हुई हैं।

कोरोना से महाराष्ट्र में 8590 लोग संक्रमित हैं और 1282 लोग ठीक हो चुके हैं। मुंबई में 5,500 से अधिक कोरोनोवायरस के मामले दर्ज किए गए हैं, और मरने वालों की संख्या 219 हो गई है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close