Home Sliderखबरेदेशमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

सोनिया गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर टीवी जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई । कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक टीवी चैनल पर की गई अपमानजनक टिप्पणी से कांग्रेस पार्टी तिलमिला गई है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी की ओर से निजी टीवी चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ नागपुर शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढ़े ने बताया कि अर्नब गोस्वामी ने सोनिया गांधी के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। यह भाषा भारतीय संस्कृति के लिए घातक है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के कई पुलिस स्टेशनों में अर्नब के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। लोंढ़े ने कहा कि सोनिया गांधी ने इटली से भारत आकर भारतीय संस्कृति को पूरी तरह आत्मसात किया है। उन पर अर्नब की ओर से की गई अपमानजनक बयानबाजी से सिर्फ सोनिया गांधी का नहीं बल्कि पूरे महिला जगत का अपमान हुआ है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने महिला आयोग में भी इस मामले की शिकायत की है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं की सोशल मीडिया के माध्यम से बैठक की थी। इस बैठक में सोनिया गांधी पर की गई अपमानजनक बयानबाजी के विरोध में पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किए जाने और मामले की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद नागपुर शहर पुलिस स्टेशन में कांग्रेस की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close