Home Sliderखबरेराज्य

PM मोदी ने इन नेताओं पर कांग्रेस को घेरा, कहा- ‘विकास’ को गाली मत दो

पटना, सनाउल हक़ चंचल-

‘गुजरात गौरव यात्रा’ के समापन पर गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कांग्रेस पर जमकर बरसे। विधानसभा चुनाव के एलान से पहले भाजपा के प्रचार का शंखनाद करते हुए मोदी ने कहा कि वंशवाद हारेगा, विकासवाद जीतेगा। भ्रष्टाचार की पोषक कांग्रेस विकास को गाली दे रही है। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि वह विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़कर दिखाए। नेहरू-गांधी परिवार गुजरात और गुजरातियों को पसंद नहीं करता है। 

इन नेताओं पर कांग्रेस को घेरा 

सरदार पटेल : मोदी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल और उनकी बेटी मणिबेन पटेल के साथ कांग्रेस का व्यवहार कैसा रहा यह सबको पता है। सरदार सरोवर बांध की योजना पटेल ने बनाई थी, इसलिए कांग्रेस ने इसे 50 साल अटकाए रखा।

मोरारजी देसाई : पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई महात्मा गांधी के आदर्शो के प्रति समर्पित थे। कांग्रेस उनकी समर्पण चर्चा नहीं करती बल्कि वे क्या खाते और क्या पीते थे उसकी चर्चा करती है।

माधव सिंह सोलंकी : केंद्र में विदेश मंत्री रहे माधव सिंह सोलंकी को गांधी परिवार को बचाने के लिए इस्तीफा देना पड़ा। सोलंकी पर आरोप था कि उन्होंने बोफोर्स घोटाले की जांच टालने के लिए स्विस सरकार को पत्र लिखा था। 

यह भी पढ़े : आधार के कारण भूख से तडपकर 11 साल की बच्ची की हुई मौत

कांगेस विकास को गाली दे रही है

उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि वह सकारात्मक सोच की योग्यता खो चुकी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद थी कि कांग्रेस यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। लेकिन, वह विकास को ही गाली दे रही है। विकास के मुद्दे पर वह हमेशा भागती रही है। उसे गुजरात चुनाव आते ही बुखार चढ़ जाता है। इस मुद्दे पर उसकी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है।’ 

मुझे जेल भेजने की कोशिश की

 मोदी ने कहा, ‘जब मैं गुजरात का सीएम था तब केंद्र में कांग्रेस सत्ता में थी। उसने 2002 के गुजरात दंगा मामले में मुझे भी जेल में डालने का षड्यंत्र रचा। उसे पता था कि जब तक अमित शाह को जेल नहीं भेजेंगे, मोदी को जेल में नहीं डाल सकेंगे, इसलिए पहले शाह को जेल में डाला गया।

पूरी कांग्रेस है जमानत पर

कांग्रेस को एक ही चीज की आदत लगी है और वह है भ्रष्टाचार। उनकी सरकारें, नेता और उनका परिवार सब भ्रष्टाचार में डूबे हैं। पूरी पार्टी जमानत पर है। उसका मकसद है, सिर्फ एक परिवार को बचाओ। ज्ञात हो कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में जमानत पर हैं।

Related Articles

Back to top button
Close