Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

PM मोदी ने मिजोरम, अरुणाचल को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

नई दिल्ली, 20 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस के मौके पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं।

अरुणाचल प्रदेश आज अपना 32वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक संदेश में कहा कि अरुणाचल प्रदेश की बहनों और भाइयों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं। अरुणाचल प्रदेश के लोगों का स्वभाव बहुत प्यारा है। उन्होंने कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि राज्य विकास की ऊंचाई पर आगे बढ़ाता रहे। 

हीं मोदी ने मिजोरम के स्थापना दिवस पर जारी संदेश में कहा, ‘मिजोरम के लोगों को राज्य दिवस दिवस की शुभकामनाएं। मिजोरम की विकास यात्रा के लिए शुभकामनाएं।’

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू, राज्यवर्धन सिंह राठौर, मनोज सिन्हा, और राधा मोहन सिंह ने भी अन्य नेताओं के बीच अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य दिवस के दिन शुभकामनाएं दीं। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। श्री शाह ने कहा कि वह आने वाले समय में राज्य की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

श्री शाह ने मंगलवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश की जनता को अपनी बधाई दी। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को भी राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में राज्य प्रगति और विकास की नई बुलंदियों की ओर बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close