Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीराज्य

लॉकडाउन के बीच ‘रामायण’ का फिर से प्रसारण शुरू, प्रकाश जावड़ेकर ने भी देखी

नई दिल्ली । लॉकडाउन में जनता की मांग पर शनिवार से दूरदर्शन पर प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ का फिर से प्रसारण शुरू हो गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर भी तय समय पर अपने आवास पर टीवी पर रामायण देखने बैठे। यह धारावाहिक दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर सुबह नौ बजे से 10 बजे की बीच प्रसारित किया गया।

जावड़ेकर प्रसारण शुरू होने से पहले ही टीवी खोलकर बैठ गए और पूरे एक घंटे तक रामायण का आनंद लिया। इसके लिए जावड़ेकर ने सभी केबल ऑपरेटरों को रामायण और महाभारत अनिवार्य रूप से दिखाने का निर्देश दे रखा है।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के बीच जनता की मांग पर 28 मार्च से शुरू हुए ‘रामायण’ के प्रसारण का पहला एपिसोड सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे शुरू होगा। अब हर शनिवार को दो एपिसोड का इसी समय पर प्रसारण होगा।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close