खबरेपंजाबराज्य

RJD छात्र ने PM मोदी और ट्रंप के पुतले फूंके

Bihar. पटना, 08 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश छात्र नेतृत्व द्वारा अमेरिका में भारतीय नागरिकों पर हो रहे जानलेवा हमलों के विरोध में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतलों का दहन किया। छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव के नेतृत्व में आक्रोश मार्च बीएन काॅलेज से कारिगल चौक होते हुए गांधी मैदान तक निकाला गया।

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों जुड़वा भाई हैं। दोनों की विदेश नीति से लोग परेशान हैं।

ये भी पढ़े : वर्ल्ड वूमन डे :  बिहार की बेटी ने चलाया ट्रेन.

छात्र राजद अमेरिका में हो रहे भारतीयों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, पार्टी के प्रधान महासचिव चंदन यादव, पटना जिलाध्यक्ष धर्मवीर यादव, पटना महानगर के अध्यक्ष सैफ अलल सहित सैकड़ों छात्र नेता शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
Close