Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीराज्य

शाहीन बाग प्रदर्शन दो गुटों में बटा, एक ने खोला रास्‍ता, तो दूसरे ने किया बंद

नई दिल्‍ली । दिल्ली के शाहीन बाग में अब भी मतभेद जारी है। ताजा घटनाक्रम में आज शनिवार शाम को नोएडा-फरीदाबाद को जोड़ने वाला रास्ता खोल दिया गया। करीब दो महीने बाद यह रास्ता खुला तो जरूर, लेकिन कुछ देर के लिए। कुछ ही देर बाद प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने इस रास्ते को फिर से बंद कर दिया।

बताते चलें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोग दो गुट में बंट गए हैं। उनमें से एक गुट के लोग नोएडा-फरीदाबाद को जोड़ने वाली सड़क आज शाम हट गए। प्रदर्शनकारियों के हटने के बाद वहां आवाजाही शुरू हो गई। लेकिन कुछ ही देर बाद प्रदर्शनकारियों के दूसरे गुट ने इस रास्ते को फिर से ब्लॉक कर दिया। डीसीपी साउथ ईस्ट ने के अनुसार प्रदर्शकारियों के एक गुट ने रोड नंबर 9 को कुछ देर के लिए खोल दिया था। लेकिन कुछ देर बाद ही दूसरे गुट ने दोबारा इस रास्ते को बंद कर दिया। रास्ते को लेकर प्रदर्शकारियों के बीच अब भी मतभेद जारी है।

शनिवार शाम जैसे ही नोएडा-कालिंदी कुंज सड़क से प्रदर्शनकारी हटे तो वहां जश्न का माहौल बन गया। लोग पटाखे फोड़कर रोड खुलने का जश्न मनाने लगे। हालांकि उनका यह जश्न कुछ देर बाद ही निराशा में तब्दील हो गया जब इस रास्ते को फिर से बंद कर दिया गया।

बताते चलें कि आज शनिवार सुबह वार्ताकार रामचंद्रन लगातार चौथे दिन यहां पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि रास्ता खोल देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने वार्ताकार के समक्ष सात मांगे रखते हुए कहा कि जब तक सीएए वापस नहीं लिया जाता, तब तक रास्ते को खाली नहीं किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे यहां पहुंची साधना रामचंद्रन ने कहा कि यदि मार्ग नहीं खुला तो हम आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। हम प्रदर्शन खत्म करने को नहीं कह रहे हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close