Home Sliderदेशनई दिल्ली

UN में भारत ने कहा, टेररिस्तान बन चुका है पाकिस्तान

न्यूयार्क/नई दिल्ली, 22 सितम्बर (हि.स.)। अमेरिका के न्यूयार्क शहर में हो रही संयुक्त राष्ट्र आम सभा की 72वें अधिवेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान को करारा जबाव देते हुए कहा कि पाकिस्तान अब टेररिस्तान बन चुका है। जहां आतंकवाद सबसे सफल उद्योग धंधा है। घातक हथियारों से लैस आतंकी सड़कों पर खुलेआम घूमते हैं। ओसामा बिन लादेन, अजहर मसूद, मुल्ला उमर जैसे अंर्तराष्ट्रीय आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान एक बुरी तरह से असफल देश बन चुका है। ऐसे देश को लोकतंत्र, मानवाधिकार की बात करना शोभा नहीं देता। खासकर जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में। जम्मू-कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा। 

भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र में फर्स्ट सेक्रेटरी एनम गंभीर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाक्वान अब्बासी के यूएन में भाषण के जवाब में ये बातें कहीं। पाक पीएम ने यूएन में कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में कश्मीरियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है, कश्मीरियों को लोकतंत्र बहाल नहीं करने दिया जा रहा।

गोरक्षा के नाम पर कानून-व्यवस्था हाथ में लेने वालों से सख्ती बरतें राज्य : सुप्रीम कोर्ट

अमेरिका के न्यूयार्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का 72वां अधिवेशन चल रहा है, जिसमें दुनियाभर के देशों के प्रतिनिधि आएं हैं। भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अधिकारियों के एक दल के साथ न्यूयार्क पहुंची हैं। संयुक्त राष्ट्र दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है, जिसके 193 सदस्य देश हैं। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए लंबे समय से मांग कर रहा है। 

Related Articles

Back to top button
Close