Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

UP के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर पूछा रेप आरोपी गायत्री प्रजापति मंत्री क्यों ?

sc .लखनऊ, 05 मार्च := उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर कहा है कि उच्चतम न्यायालय ने कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक महिला तथा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अपने साथियों सहित सामूहिक दुष्कर्म के आरोप को संज्ञान में लेते हुए गैर जमानती वारण्ट जारी किया है। इस प्रकार के मंत्री के कैबिनेट में बने रहने तथा उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से लोकतांत्रिक शुचिता, संवैधानिक मर्यादा व संवैधानिक नैतिकता का गम्भीर प्रश्न उत्पन्न होता है। 

kbn10 news sp mantri gaytriराज्यपाल ने अपने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के कैबिनेट में बने रहने के औचित्य पर अपने अभिमत से उन्हें शीघ्रातिशीघ्र अवगत कराएं। श्री नाईक ने कहा है कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार फरार चल रहे उक्त कैबिनेट मंत्री के विदेश भाग जाने की आशंका को देखते हुए गृृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उनके विरूद्ध न केवल लुक आउट नोटिस जारी किया गया है बल्कि पासपोर्ट प्राधिकारी द्वारा उनका पासपोर्ट भी निलम्बित कर दिया गया है। प्रजापति का राज्य सरकार की कैबिनेट में रहते हुए कथित रूप से कारित किया गया उपरोक्त आशय का अपराध एक नितान्त गंभीर प्रकृृति की घटना है । 

Gayatri-Prajapati-580x395

राज्यपाल ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक मीडिया के विभिन्न चैनलों से यह भी ज्ञात होता है कि स्वयं मुख्यमंत्री ने भी सार्वजनिक रूप से कहा है कि उक्त मंत्री/अभियुक्त प्रजापति को अविलम्ब आत्म-समर्पण कर देना चाहिए परन्तु वह लगातार फरार चल रहे हैं और उनके विदेश भाग जाने की आशंका है। उन्होंने कहा है कि समाचार पत्रों में आई खबरों के अनुसार फरार चल रहे उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा उनके विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी भी की जा रही है। (हि.स.)।

यह भी पढ़े : US में भारतीय मूल के नागरिक पर हमला, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जताया खेद .

Tags

Related Articles

Back to top button
Close