उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

UP: डॉ. की लापरवाही से रविकांत की हुई मौत,मृतक के परिजनों ने न्याय के लिए CM योगी जी से लगायी गुहार.

UP,जौनपुर 15 जून ; उत्तर प्रदेश के भदोही जिला में एक सड़क दुर्घटना में २३ वर्षीय युवक रविकांत गभीर रूप से घायल हो गया था| घायलावस्था में उपचार के लिए उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| परिजनों ने युवक रवि की मौत के लिए डॉक्टरों की लापरवाही बताया गया| परिजनों द्वारा दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगायी है| 

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश जिला जौनपुर, तहसील मछली शहर, मुगरा बादशाहपुर में रविकांत भारतीय (२३) नामक युवक अपने परिवार के साथ रहता था| गत सप्ताह भारतीय किसी कार्य के लिए जिला भदोही गया हुआ था| वापस आते समय जौनपुर के आलमगंज रोड अंतर्गत रविकांत भारतीय एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया| पीछे से मामा और भाई आ रहे थे उन्होंने देखा कि रविकांत रोड के नीचे खाई में बेहोश की स्थिति में गड्ढे में गिरा हुआ है|

इनके द्वारा गंभीर रूप से घायल भारतीय को नजदीक के अस्पताल जीवन दीप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया| गौरतलब है कि हॉस्पिटल के डॉ. ए के गुप्ता पेट रोग विशेषज्ञ है| गुप्ता द्वारा रविकांत का उपचार रात्रि भर किया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया| गंभीर व नाजुक स्थिति में रात्रि भर अस्पताल में रखने के बाद डॉ, गुप्ता द्वारा उसे ऑक्सीजन लगाकर दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया| बेटे के जीने की आस लिए परिजनों द्वारा तत्काल उसे दूसरे अस्पताल लें जाने को तैयार हुए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी| रविकांत भारतीय की सुबह ५.०० बजे के आसपास मौत हो गयी |

परिजनों को जवान बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत का गहरा सदमा लगा है| उनके द्वारा बेटे के मौत का जिम्मेदार मुख्य रूप से डॉक्टर गुप्ता को बताया जा रहा है| परिजनों द्वारा उपचार में बरती गयी लापरवाही को लेकर डॉक्टर पर मामला दर्ज करने की मांग कर रहे है| परिजनों के अनुसार जीवन दीप  हॉस्पिटल के डॉ गुप्ता ने अपने गुंडो की मदत से शव का पंचनामा और पुलिस को सूचित किये बिना ही अस्पताल से भगा दिया| डॉक्टर गुप्ता द्वारा मृतक भारतीय के उपचार रिपोर्ट को देखने के बाद गुप्ता की लापरवाही का खुलासा हुआ है|

सड़क दुर्घटना में भारतीय के सिर और छाती में गंभीर चोटें आयी हुई थी, जबकि डॉक्टर द्वारा उसको पेट की दवा दी जा रही थी| न्याय की गुहार को लेकर मृतक के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक से लगायी गयी है|  

यह भी पढ़े : पुलिस वालो को बाहुबली2 दिखाकर पैरोल पर छूटीं साध्वी हुई फरार, उस पर कई मामले हैं दर्ज

Related Articles

Back to top button
Close