Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

UP : BSP नेता राजेश यादव की गोली मारकर हत्या

इलाहाबाद, 03 अक्टूबर (हि.स.)। नगर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ताराचन्द्र हास्टल में सोमवार की देर रात अपराधियों ने बसपा नेता राजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जान बचाने के प्रयास में एसआएन अस्पताल ले गई। हत्या की वजह कुछ लोगों से विवाद बताया जा रहा है।

शहर के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के सीवाई चिन्तामणि मार्ग स्थित हरितकुंज निवासी राजेश कुमार यादव 40वर्ष पुत्र रामराज यादव मूलता ज्ञानपुर भदोही के दुगुना निवासी थे। वह बसपा के टिकट से ज्ञानपुर विधानसभा सीट से 2017 विधानसभा चुनाव में विजय मिश्रा के खिलाफ चुनाव मैदान में थे। लेकिन हार गये। बताया जा रहा है कि रात लगभग साड़े ग्यारह बजे डाॅ. मुकुल सिंह के साथ ताराचन्द्र छात्रावास में रह रहे कुछ छात्रों से बातचीत करने के लिए अपनी कार से गया था। छात्रावास में बातचीत के दौरान कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आक्रोशित छात्रों ने कार पर पथराव कर दियाा और इस दौरान राजेश यादव ने अपने बचाव में गोली चलाने लगे।

चारबाग स्टेशन पर नकली नोट चलाने वाला गिरोह सक्रिय

इस बीच दूसरे पक्ष से भी फायरिंग करने लगे। गोली चलते ही राजेश यादव के शरीर में जा धसी। गोली से घायल राजेश यादव को डाॅक्टर मुकुल मिश्र कार से लेकर अपने अस्पताल पहुंचे और उपचार शुरू कर दिया। सनसनी खेजवारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कर्नलगंज सीओ आलोक मिश्रा सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन कुछ ही देर में राजेश यादव की सांसे थम गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। 

सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्र ने बताया परिवार के लोग तहरीर दे रहे है। मुकदमा दर्ज करके अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जायेगा।

Related Articles

Back to top button
Close