खबरे

कई बीमारियों में प्राकृतिक बरदान है नारियल पानी .

नारियल पानी / Coconut Water एक बहुत ट्रेंडी पेय बन चूका है। यह काफी टेस्टी, तरोताज़ा होता है और साथ ही हमारे स्वास्थ के लिए भी यह लाभदायक होता है।

नारियल पानी बहुत से महत्वपूर्ण न्यूट्रीशन से भरा होता है, जिनमे मिनरल्स भी शामिल है। इस पानी को पीने के फ़ायदे तमाम हैं.
 
1. हाइड्रेशन को बढ़ावा देता है –
 
नारियल में पाए जाने वाले तत्व हमारे शरीर को हाइड्रेट करने में प्रभावशाली है, स्पोर्ट ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक की तुलना में कई ज्यादा असरदार नारियल पानी है। कठिन एक्सरसाइज के समय और शारीरिक गतिविधियों का समय बढ़ा देने के बाद, मानवी शरीर में मिनरल्स और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जबकि नारियल पानी में 294 mg पोटेशियम और 5 mg प्राकृतिक शक्कर पायी जाती है, जबकि दुसरे बाहरी पेयों में केवल इससे आधा पोटेशियम और 5 गुना ज्यादा मिलावटी शक्कर होती है। इसके साथ-साथ स्पोर्ट ड्रिंक की तुलना में नारियल पानी में सोडियम में केवल 25 mg होता है, जो की स्पोर्ट ड्रिंक में 41 से 20 mg का होता है।
 
2.  वजन घटाता है
 
नारियल पानी में पायी जाने वाली चर्बी बहुत कम होती है, हम आसानी से कभी भी बिना किसी डर के इसका सेवन कर सकते है। और प्राकृतिक तत्वों से भरा होने की वजह से इसका सेवन करने के बाद हमेशा आपको अच्छा ही लगेंगा। नारियल में फाइबर का प्रमाण ज्यादा होने की वजह से अपचन जैसी समस्या इससे दूर होती है और यह पेट में जमा भाटे को भी कम करता है।
 
3. ब्लड प्रेशर घटाए, सौन्दर्य बढ़ाए
 
बहुत से उदाहरणों में इलेक्ट्रोलाइट के विषम प्रमाण के कारण भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। नारियल पानी में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के सभी गुणधर्म पाए जाते है, इसीलिए हम इसका उपयोग इलेक्ट्रोलाइट के प्रमाण को नियंत्रित करने के लिए भी कर सकते है। जिन्हें मुहाँसो की समस्या है या जिनके चेहरों पर दाग-धब्बे है उनके लिए नारियल का पानी किसी सौन्दर्य उत्पाद से कम नही। नारियल पानी में त्वचा को लगने वाले सभी आवश्यक तत्व और मिनरल्स मौजूद होते है। 
 

Related Articles

Back to top button
Close