खबरेजम्मू

जम्मू-कश्मीर में जल्द समाप्त होगा शुष्क मौसम का दौर

जम्मू, 02 जनवरी= जम्मू कश्मीर में पिछले पांच महीने से जारी शुष्क मौमस बहुत जल्द समाप्त होने जा रहा है। मौसम विभाग अनुसार चार से छह जनवरी के बीच राज्य के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मंगलवार शाम से बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। हालांकि कुछ स्थानों पर रविवार रात को भी बारिश हुई। विभाग के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर में चार जनवरी को बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है जो छह जनवरी तक जारी रहेगी। इससे राज्य में शुष्क मौसम की स्थिति समाप्त होगी।

इसी बीच श्रीनगर और गुलमर्ग में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.8 डिग्री सेल्यिस नीचे दर्ज किया गया। वहीं करगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में रात के समय न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, कटड़ा में 8.8 डिग्री, बटोत में 2.7 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, भद्रवाह में शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close