खबरेदेशमहाराष्ट्र

झवेरी बाजार में तीन ज्वेलर्स दुकानों पर आयकर का छापा

मुंबई, 30 दिसम्बर =  दक्षिण मुंबई में स्थित झवेरी बाजार में 3 ज्वेलर्स की दुकानों पर शुक्रवार को आयकर के अधिकारियों ने छापा मारा है और यहां जोरदार कार्रवाई इस समय भी जारी है।

कयास लगाया जा रहा है कि इन तीनों के पास 500 करोड़ रूपए से अधिक काला धन का पता चल सकता है। मिली जानकारी के अनुसार झवेरी बाजार में अशोक जैन के चेनाजी नरसिंहजी ज्वेलर्स, एम के राजेश के देव बुलियन, सुनील मेहता के श्री बुलियन पर आज आयकर अधिकारियों ने छापा मारा है।

इन तीनों सर्राफा व्यापारियों पर 100 करोड़ रुपए से अधिक का हजार व पाच सौ रुपए की धनराशि को सफेद करने का शक व्यक्त किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन तीनों सर्राफा व्यापारियों ने नोटबंदी के बाद गलत तरीके से सोने की विक्री दिखाकर अपने कालाधन सफेद किया है। आयकर अधिकारियों की कार्रवाई यहां सुबह शुरु की गई थी, जो अभी भी जारी है ,लेकिन कार्रवाई का ब्योरा नहीं मिल सका है।

Related Articles

Back to top button
Close