खबरेहिमाचल प्रदेश

नोटबंदी पर महिला कांग्रेस का 9 जनवरी को देशव्यापी प्रदर्शन

शिमला, 29 दिसम्बर=  नोटबंदी के बाद हो रही परेशानियों के चलते कांग्रेस पार्टी 9 जनवरी को देशव्यापी धरना प्रदर्शन करेगी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा शोभा ओझा ने गुरूवार को शिमला में बताया कि महिलाएं थाली व बेलन लेकर सभी जिलों में 9 जनवरी को प्रदर्शन करेंगी।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के 50 दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश में हालात सामान्य नहीं हैं।

महिला कांग्रेस अध्यक्षा ने केंद्र से पैसा निकालने की सीमा पर लगे प्रतिबंध को तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण देश में आर्थिक अराजकता का माहौल बना हुआ है और ऐसा लगता है कि लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिन-जिन कारणों से केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबंदी की है, वह उनमें असफल रही है। मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए ओझा ने कहा कि नोटबंदी के कारण देश में 20 लाख लोग रोजगार खो चुके है। इसके साथ मनरेगा में भी लोगों को काम मिलना बंद हो गया है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण सबसे अधिक नुकसान किसानों-मजदूरों और छोटे व्यापारियों को हुआ है।
नोटबंदी पर आरबीआई द्वारा बार-बार नियम बदलने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह किसके फायदे के लिए किया जा रहा है। महिला कांग्रेस नेत्री ने मांग की है कि भाजपा के खातों में जमा हुई राशि को सार्वजनिक किया जाए।

Related Articles

Back to top button
Close