खबरेजम्मू

बर्फबारी के चलते तीसरे दिन भी बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग.

जम्मू, 08 जनवरी=  कश्मीर घाटी में लगातार भारी बर्फबारी के चलते जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को लगातार तीसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रखा गया। सूत्रों के मुताबिक जम्मू संभाग के बनीहाल से मार्ग साफ होने के बाद रेल सेवा को दोबारा श्रीनगर के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

आगे पढ़े :अखिलेश के समर्थकों को देखते ही भाग गए शिवपाल के समर्थक.

इसी बीच, जम्मू से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को यह हिदायत दी गई है कि वह अपने घरों से निकलने से पहले मौसम की जानकारी हेतु कंटरोल रूम में सर्म्पक कर मार्ग का ताजा हाल जान लें। इसी बीच पटनीटाप तथा बनीहाल में बर्फबारी को साफ करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। घाटी में अंतर जिला सड़क बर्फबारी साफ होने बाद खोल दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में आज से मौसम में सुधार आना शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close