उत्तर प्रदेशखबरे

बसपा के हाथी को गोरखपुर-बस्ती मंडल में भी मिले महावत.

गोरखपुर, 08 जनवरी = बसपा ने सूची जारी कर पूर्वांचल में चुनावी बिगुल बजा दिया है। प्रत्याशियों को लेकर लगाये जा रहे कयासों का बाजार भी नरम पड़ गया है। अब विरोधी दलों के सामने भी वे चेहरे आ चुके हैं, जिनको ध्यान में रखकर अपने प्रत्याशियों का चयन करना है।

सूची यह बता रही है कि बसपा सुप्रीमो ने अपने पूर्व घोषित विधानसभा प्रभारियों को ही हाथी का महावत बनाकर चुनावी मैदान में उतार दिया है। अब इन महावतों ने चुनावी शतरंज की विसातें बिछानी शुरू कर दी हैं। बसपा की चौथी सूची के अनुसार गोरखपुर शहर की विधानसभा सीट से जनार्दन चैधरी उम्मीदवार होंगे जबकि गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र से राजेश पाण्डेय इस बार हाथी पर सवार हुए हैं। इसी तरह से कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र से आनंद निषाद प्रत्याशी बनाये गए हैं। खजनी से राजकुमार, चौरीचौरा से जयप्रकाश निषाद को फिर मौका मिला है। जय प्रकाश वर्तमान में विधायक भी हैं।

बांसगांव से धर्मेन्द्र कुमार और सहजनवां से जीएम सिंह उर्फ देव नारायण सिंह को महावत बनाया गया है तो चिल्लूपार से पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के पुत्र विनय शंकर तिवारी पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

बस्ती-गोरखपुर मंडल के इन जिलों में इन्हें मिला मौका

 कुशीनगर= 1) खड्डा : विजय कुशवाहा, 2) पडरौना : जावेद इकबाल,3) तमकुहीराज : विजय कुमार राय ,4)फाजिलनगर:      जगदीश सिंह, 5) कुशीनगर: राजेश प्रताप राव , 6)हाटा: वीरेंद्र सिंह सैंथवार, 7) रामकोला: शम्भू चौधरी,

देवरिया= 1) रुद्रपुर: चन्द्रिका निषाद ,2) देवरिया :अभयनाथ त्रिपाठी,3) पथरदेवा: नीरज वर्मा, 4) रामपुरकारखाना :गिरिजेश शाही
5)  भाटपाररानी: सभाकुंवर कुशवाहा, 6) सलेमपुर :रणविजय कुमार, 7) बरहज :मुरली मनोहर जायसवाल

महराजगंज=1) फरेन्दा : बेचन निषाद, 2) नौतनवां :एजाज अहमद खान,   3) सिसवा :राघवेन्द्र प्रताप उर्फ अंकित सिंह महराजगंज सुरक्षित निर्मेश मंगल , 4) पनियरा :गणेश शंकर पाण्डेय

बस्ती : 1) हरैया :विपिन कुमार , 2) शुक्लाकप्तानगंज :रामप्रसाद चैधरी, 3) रूधौली ;राजेन्द्र प्रसाद चैधरी 4) बस्ती : 5) सदर जितेंद्र  कुमार उर्फ नंदू चैधरी , 6) महदेवा सुरक्षित दूधराम

Related Articles

Back to top button
Close