खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे व गोवा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें

मुंबई, =  मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे व गोवा मार्ग पर शनिवार की सुबह से ही लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो गया है। इसका कारण बताया जा रहा है कि सप्ताहंत और क्रिसमस के अवकाश को लेकर लोग बाहर घूमने के लिए निकले हैं और यातायात जाम में उलझ गए हैं।

गौरतलब है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के टोलनाके पर जहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, वहीं मुंबई-गोवा मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। उल्लेखनीय है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे से यात्रा करके अपने मूलगांव जाने वाले मुंबईकरों को यातायात जाम होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कोकण व गोवा जाने वालों के सामने कम परेशानियां नहीं हैं। शनिवार की सुबह से लगी लंबी कतारों को देखते हुए मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पुलिस ने आम नागरिकों, जो कि मुंबई से पुणे की ओर सफर करना चाह रहे हैं, को सलाह दी है कि या तो वे अपने सफर को टालें या रास्ता बदल दें।

सुबह से ही लोग परेशान हैं और यातायात पुलिस प्रशासन परेशान लोगों की सही तरीके से मदद नहीं कर पा रहा है। इसी तरह मुंबई गोवा मार्ग के अवरुद्ध होने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
Close