खबरेमध्यप्रदेश

शादी से पहले लड़की ने रखी ऐसी शर्त की लड़के वाले सन्न रह गए .

भोपाल (5 जनवरी): दरसल देखा जाय तो शादी से पहले अमूमन लड़के और उसके घरवाले कई शर्त रखते हैं लेकिन मध्यप्रदेश के भिंड के किसीपुरा गांव में एक  अनोखी  घटना सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएगें। जंहा  प्रियंका भदोरिया नाम की लड़की ने शादी से पहले ससुराल वालों के सामने एक ऐसी शर्त रख दी जिसे सुनकर सब के सब  सन्न रह गए।

बताया जा रहा है प्रियंका ने अपने ससुराल वालों के सामने शर्त रखते हुए कहा कि जब तक वे 10 हजार पौधे नहीं लगाएंगे, वो शादी नहीं करेंगी। ससुराल वालों को ये सुनना थोड़ा अजीब जरूर लगा लेकिन उन्होंने प्रियंका की मांग मान ली और बीते शुक्रवार घूमधाम से उन्होंने प्रियंका के साथ अपने बेटे की शादी करवा दी।

दरअसल भिंड के कई गांव में सदियों से एक परम्परा चली आरही है जिसके तहत शादी से पहले दुल्हन से पूछा जाता है कि उसे क्या चाहिए। आमतौर पर लड़कियां गहने, कपड़े मांगती हैं वहीं प्रियंका ने ये सबकुछ नहीं मांगकर, पेड़ लगाने की शर्त रखी।

प्रियंका 10 साल की उम्र से पौधे लगा रही है और इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि उनकी शादी भी इंटरनेशनल अर्थ डे के दिन ही हुई। प्रियंका चाहती हैं कि 10 हजार पौधे की शर्त में से पांच हजार पौधे उनके मायके में लगाए जाएं और पांच हजार उनके ससुराल में।आज जहां देश का एक बड़ा हिस्सा सूखे से प्रभावित है ऐसे में प्रियंका की ये पहल वाकई एक जरूरी और बेहतरीन कोशिश है।

Related Articles

Back to top button
Close