खबरेछत्तीसगढ़

‘श्रमिकों के आधार को बैंक से लिंग करने की योजना जल्द’

बैकुण्ठपुर 26 दिसम्बर =   कोरिया जिले में महात्मा गांधी नरेगा को शत-प्रतिशत डीबीटी के लिए तैयार किया जा रहा है। जिले के प्रत्येक श्रमिक के बैंक खाते को आधार से जोड़े जाने का अभियान जल्द प्रांरभ होगा। इसकी मानक शुरुआत बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चंपाझर, ग्राम पंचायत कटोरा और ग्राम पंचायत बुड़ार से होगी।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतन जांगड़े ने बताया कि कोरिया जिला देश स्तर पर आगामी वित्तीय वर्ष से डीबीटी जिले के लिए पूर्व से चयनित किया जा चुका है। इसके लिए सभी योजनाओं के सभी हितग्राहियों के खातों को आधार के साथ लिंक करने की कार्यवाही की जा रही है। संतन ने बताया कि जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत जिले की समस्त 286 ग्राम पंचायतों में कुल 97748 पंजीकृत परिवार दर्ज है। इन पंजीकृत परिवारों के जॉबकार्ड के अंतर्गत जिले में कुल 1 लाख 86 हजार 231 श्रमिक महिला-पुरुष पंजीकृत हैं।

सतन जांगड़े ने बताया कि जिले में दर्ज पंजीकृत श्रमिकों में से 96 प्रतिशत महिला-पुरुष श्रमिकों के आधार खातों को दर्ज किया गया है। जबकि मात्र 79000 सक्रिय श्रमिकों ने ही अपने खातों के साथ आधार नंबर दर्ज कराया है। शेष पंजीकृत श्रमिकों के खाते आधार नम्बर से लिंक नहीं होने से उन्हे आधार आधारित भुगतान नहीं हो पा रहा है।

पंचायत एव ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार सभी पंजीकृत श्रमिकों के खातों को आधार से लिंक किया जाना है। इससे कई तरह की समस्याओं का निदान हो जाएगा। अब इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नियुक्त बीएलई के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रक्रिया की जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी संतन जांगड़े ने बताया कि ग्राम पंचायतों के सामान्य सेवा केंद्रो में मार्फो डिवाइस लगाइ गई है। यहां श्रमिकों को लाकर सिर्फ उनके अंगूठे के निशान से ही उनकी पूरी जानकारी आधार की वेबसाइट से प्राप्त हो सकेगी। यहीं से बीएलई द्वारा उस पंजीकृत श्रमिक की बैंक और आधार डिटेल को मनरेगा की साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। यह काम होने से अब श्रमिकों को खाते आधार लिंक कराने के लिए बैंको के चक्कर लगाने की परेशानी नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button
Close