खबरेस्पोर्ट्स

साल 2016 में वनडे क्रिकेट में गुप्टिल ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर=  साल 2016 में अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के नाम दर्ज हो गया है। गुप्टिल ने साल 2016 में वनडे मैचों में सबसे ज्यादा 28 छक्के लगाए। इस साल उन्होंने कुल 16 मैच खेले जिसमें 721 रन जोड़े। इसमें दो शतक और चार अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 114 रहा जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया गया।

साल में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के डी कॉक दूसरे स्थान पर काबिज रहे। उन्होंने 17 मैच खेलते हुए 26 छक्के जड़े। उन्होंने इतने मैचों में 857 रन बनाए जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। जबकि तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर रहे। उन्होंने 23 मैच खेलते हुए 22 छक्के जड़े। वह इस साल वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे उन्होंने 23 मैचों में 1388 रन बनाए जिसमें 7 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Close