खबरेस्पोर्ट्स

अगला मैच खेलेंगी गीता फोगाट , उनकी फ्रेंचाइजी यूपी दंगल ने किया कंफर्म.

नई दिल्ली, 09 जनवरी =  राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट को सोमवार को पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) के लिए फिट घोषित किया गया है| उनकी फ्रेंचाइजी यूपी दंगल ने कहा कि वह कल अपना मैच खेलेंगी। हालांकि उनकी बहन बबीता चोट के कारण बाहर हो गयी हैं। बता दें कि इससे पहले खबर आयी थी कि गीता भी चोट के कारण पीडब्ल्यूएल से बाहर हो गई हैं, लेकिन अब वह फिट घोषित की गई हैं और अपना अगला मैच खेलेंगी।

यूपी दंगल की टीम ने घोषणा की कि गीता अब फिट हैं| कल एनसीआर पंजाब रायल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगी। उत्तर प्रदेश की फ्रेंचाइजी यूपी दंगल को गीता के फिट होने से काफी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश की टीम के मालिक सन्नी कत्याल ने कहा, ‘‘बबीता हरियाणा हैमर्स के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गयी थीं। वह नहीं खेल पाएंगी लेकिन अपने साथियों का हौसला बढ़ाने के लिए उपस्थित रहेंगी। ’’

Related Articles

Back to top button
Close