खबरे

अमरीश सिंह कर रहे हैं ’सर्वशक्तिशाली महादेव’ की शूटिंग .

R.Yadav. Feb 8 MUMBAI : भोजपुरी सिनेमा राइजिंग स्टार अमरीश सिंह इन दिनों राँची की खूबसूरत वादियों में  भोजपुरी फिल्म  ’सर्वशक्तिशाली महादेव’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
 amris 1
भोजपुरी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अर्थव्यवस्था को मजबूती व भोजपुरी सिनेमा को अधिक ऊँचाई देने हेतु ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म में अमरीश सिंह के संग खूबसूरत अदाकारा गुंजन पन्त की रोमांटिक जोड़ी है, जो सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाली है। राँची के खूबसूरत वादियों में फिल्माया जा रहा इनका रोमांस दर्शकों को खूब रोमांटिक करेगा।
 .
 .
फिल्म के निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं। छायांकन आर. आर. प्रिंस कर रहें हैं। मुख्य भूमिका में अमरीश सिंह के साथ मेगास्टार रवि किशन, प्रियेश सिन्हा, संगीता तिवारी, गुंजन पंत, पायस पंडित, ईनु श्री, बृजेश त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, अयाज खान, अनूप अरोरा, अरुण गुप्ता, सुशील बाबा, जय प्रकाश सिंह आदि हैं।  इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों राँची और जिले से जुड़े कई रमणीय वादियों की जोर शोर से की जा रही है। 
गौरतलब है कि अमरीश सिंह जहाँ आजकल ’सर्वशक्तिशाली महादेव’ की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं इसके बाद और भी कई फिल्मों की शूटिंग करने वाले हैं। इसके अलावा अभी हाल ही में अमरीश ने राधे रंगीला की शूटिंग पूरी किया है। 

Related Articles

Back to top button
Close