उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

अमेठी : राहुल की जनता दरबार से सन्तुष्ट नहीं दिखे फरियादी

अमेठी, 05 जुलाई (हि.स.)। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय में गुरुवार को जनता दरबार लगाई। जनता दरबार में जनता की समस्याओं को सुना और हर सम्भव मद्द का आश्वासन दिया, लेकिन जनता राहुल के आश्वासन से सन्तुष्ट नहीं दिखी।

गुरुवार को राहुल गांधी के जनता दरबार से लौटे किसान यूनियन नेता इमाम उल्ला ने बताया कि कई कार्यकर्ताओं के साथ बीएचएल में हो रहे जल दोहन की समस्या को लेकर गये थे। राहुल ने उनकी पूरी बात सुनी और भरोसा भी दिलाया लेकिन ऐसा कोई सन्तुष्ट आश्वासन नहीं मिला है, जिससे हमारे यहां की समस्या खत्म हो सके। हमारे कई गांवों में जल दोहन से पानी को गम्भीर समस्या हो गई हैं। इतनी गर्मी में दूसरे गांवों से पानी लाकर हम लोग अपना दिन गुजार रहे हैं और कोई भी ध्यान देने वाला नहीं है।

जनता को भटकाने का काम कर रही केन्द्र सरकार 

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉक्टर संजय सिंह ने कहा राहुल से कई विषयों को लेकर वार्ता हुई है। राहुल ने कहा है कि केंद्र सरकार किसान और मजदूरों की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही है। सरकार ने अभी तक जितने भी काम किये हैं, उससे जनता पूरी तरह से भटकी हुई है। अगर भ्रष्ट्राचार की बात करते है तो अमित शाह के बेटे का भी नाम आना चाहिये था। वहीं, हाल ही कम हुई जीएसटी पर उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि ये सब चुनाव को देखते हुये एक जुमला है। अगर करना ही था तो सरकार बनते ही करके दिखाते। गठबन्ध पर उन्होंने कहा कि इसका फैसल कितना सही है इस पर तो हम कुछ भी नही बोलेंगे, यह 2019 का चुनाव में इसका परिणाम दिखेगा। 

Related Articles

Back to top button
Close