Home Sliderखबरेविदेश

अमेरिका : बच्चियों के खतना करने के आरोप में भारतीय मूल की डॉक्टर गिरफ्तार

डेटॉयट, 15 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका में बच्चियों के ‘जेनिटल म्यूटिलेशन’ अर्थात खतना करने के आरोप में एक भारतीय मूल की महिला डॉक्टर को यहां गिरफ्तार किया गया है। हाल के वर्षों में यह देश में अपनी तरह का पहला मामला है और दोष सिद्ध हो जाने पर उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

बीबीसी के अनुसार सरकारी वकीलों ने कहा कि डॉक्टर जुमाना नगरवाला पर छह से आठ साल की बच्चियों के जननांगों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। वह करीब 12 साल से यह काम कर रही थीं। इसके बारे जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की थी, लेकिन उन्होंने इससे साफ इन्कार किया था।

अफगानिस्तान में हिन्दू और सिख बच्चों के लिए खुलेगा अलग स्कूल

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जुमाना नगरवाला को डेट्रॉयट की संघीय अदालत में पेश किया गया और उन्हें हिरासत में भेज दिया गया है। अमरीका के कार्यकारी एटर्नी जनरल डेनिएल लेमिश ने कहा, “ ख़तना बच्चियों और औरतों पर की जाने वाली एक बहुत क्रूर किस्म की हिंसा है। अमरीका में यह गंभीर अपराध है।”

अमरीका में महिलाओं के ख़तने का पहला मामला 2006 में उजागर हुआ था। इथियोपियाई मूल के एक आप्रवासी को अपनी दो साल की बच्ची के जननांग को कैंची से काटने के लिए 10 साल की सज़ा सुनाई गई थी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 20 करोड़ बच्चियां और महिलाएं दुनिया भर में किसी न किसी तरह से खतना की शिकार हो चुकी हैं। इनमें से आधी मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया में हैं।

Related Articles

Back to top button
Close