खबरेराज्य

आग लगने से एक घर राख

गुवाहाटी, 17 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी के जालुकबाड़ी थानांतर्गत मालीगांव के बीजी कॉलोनी इलाके में बीती देर रात को अचानक लगी आग में एक घर राख हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुट गए। घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। लोगों के सूचना दिए जाने के बावजूद अग्निशमन विभाग देरी से पहुंचा।

बताया जाता है कि बीजी कॉलोनी निवासी रतिकांत सरकार नामक व्यक्ति का घर आग में जलकर पूरी तरह से राख हो गया। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं हादसे में कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है, इसका भी पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Back to top button
Close