Home Sliderखबरेचंडीगढ़देशनई दिल्ली

आज 26 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान

चंडीगढ़, 13 अगस्त (हि.स.) । पाकिस्तान आज (सोमवार) दोपहर को 26 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा। यह रिहाई दोनों देशों के समझौते के तहत की जा रही है। रिहा होने वाले कैदियों में जयपुर निवासी गजानंद शर्मा भी शामिल हैं, जो 36 साल से पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में हैं।

भारत और पाकिस्तान ने मार्च में इस बात पर सहमति जताई थी कि वह महिला कैदियों और 70 साल से ऊपर वाले लोगों को रिहा कर देगा। आपसी समन्वय के बाद भारत ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम को वीजा देकर पड़ोसी देश भेजा था ताकि वह मानसिक रूप से बीमार व बुजुर्ग कैदियों की रिहाई और स्वदेश आगमन सुनिश्चित कर सके। पाकिस्तान ने फरवरी में कहा था कि वह भारत से भी इसी तरह की उम्मीद करता है और उसने कुछ भारतीय मछुआरों की रिहाई कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि भारत ने जनवरी में पाकिस्तान को 250 नागरिकों व 94 मछुआरों की एक सूची दी थी। वहीं पाकिस्तान ने अपनी गिरफ्त में मौजूद 58 नागरिकों और 399 मछुआरों की सूची साझा की थी। कैदियों की रिहाई को लेकर हुआ यह समझौता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तानी उच्चायोग सोहेल महमूद के बीच वर्ष 2017 में हुई बातचीत का नतीजा है। 

Related Articles

Back to top button
Close