Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

आरक्षण की आंच : मराठों की अपील पर महाराष्ट्र में बंद

आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग; बाजारों, स्कूल- कॉलेज, महामार्ग पर दिख रहा बंद का असर 

मुंबई, 09 अगस्त (हि.स.)। मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को सुबह से ही महाराष्ट्र बंद आंदोलन स्वत:स्फूर्त शुरू हो गया। इस आंदोलन को देखते हुए सभी जिलों में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। 

प्रशासन की ओर से हर स्तर पर पुलिस का बंदोबस्त किया गया है, लेकिन बेस्ट परिवहन, एसटी महामंडल की बसें सड़कों पर नहीं उतारी गई हैं। कोल्हापुर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। चिपलुन में मराठा आंदोलनकारियों ने हाईवे पर धरना आंदोलन शुरू कर दिया है, इससे मुंबई-गोवा हाईवे बंद हो गया है। मुंबई, नई मुंबई व ठाणे में आंदोलनकारियों ने सिर्फ धरना आंदोलन करने का निर्णय लिया था, लेकिन यहां सभी तरह के व्यवहार, स्कूल, कॉलेज भी बंद रखे गए हैं। 

मुंबई में लोकल सेवा शुरू है| लेकिन नागरिकों ने स्वत: स्फूर्त इस आंदोलन को समर्थन दिया है| इसलिए पूरी तरह सड़कें, लोकल गाड़ियां वीरान नजर आ रही हैं। नई मुंबई में बंद न रखने जाने की अपील की गई थी| इसके बावजूद वहां पूरी तरह बंद है। नई मुंबई में स्थिति एपीएमसी मार्केट पूरी तरह बंद है। 25 जुलाई को यहां बंद के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया है। लेकिन पुलिस बंदोबस्त के बावजूद यहां नागरिकों ने खुद ब खुद बंद में सहभाग लिया है। यहां व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे हैं| दुकानें पूरी तरह ठप हैं| यहां तक टपरी भी बंद है| इसी तरह ठाणे में भी बंद का असर दिख रहा है। पालघर, नालासोपारा, विरार, वसई, भाईंदर आदि इलाकों में हर तरह का व्यवहार ठप है। 

कोल्हापुर में पूरी तरह बंद है। यहां विशेष पुलिस महानिरीक्षक विश्वास नागरे पाटील ने बताया कि उन्होंने मराठा नेताओं से बात की है और उन्हें शांतिपूर्वक आंदोलन करने की अपील की है। मराठा नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी तरफ से किसी भी तरह की हिंसा नहीं की जाएगी। कोल्हापुर में कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है।

नांगरे पाटील ने बताया कि यहां रैपिड एक्शन फोर्स, एसआरपीएफ व पुलिस की टीम बड़ी संख्या में तैनात की गई है। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कोल्हापुर, औरंगाबाद, जालना , परभणि, वर्धा आदि जिलों में मराठा आंदोलकों ने धरना-प्रदर्शन किया गया है। पुणे ,नासिक जिले में बाजार समिति पूरी तरह बंद है। राज्य के लगभग सभी जिलों में बंद है, लेकिन अभी तक कहीं से हिंसक कार्रवाई की खबर नहीं मिली है। 

Related Articles

Back to top button
Close