खबरेबिज़नेस

इंग्लिशबाजार नगरपालिका का 195 करोड़ रुपये का बजट पेश

Business.मालदा, 09 मार्च ; इंग्लिशबाजार नगरपालिका का वर्ष 2017- 18 का बजट पेश किया गया। नगरपालिका चेयरमैन निहार घोष ने कुल 195 करोड़ 06 लाख 707 रुपये का बजट पेश किया। इस मौके पर उप चेयरमैन बाबला सरकार व अन्य पार्षद मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान पूर्व चेयरमैन कृष्णनेंदु चौधरी के साथ निहार घोष व बाबला सरकार का तर्क-विर्तक हो गया।

ये भी पढ़े : स्वच्छ भारत कोष के लिए आरईसी ने दिए 25 करोड़ .

चौधरी ने कहा कि नगरपालिका के नियमों के अनुरूप बजट पेश नहीं किया। बजट की मीटिंग उप चेयरमैन ने बुलाई थी। लेकिन जहां चेयरमैन हैं, वहां उप चेयरमैन अपनी भूमिका साबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सवालों के जवाब देने के बाद चेयरमैन व उप चेयरमैन उनसे उलझने की कोशिश की। बजट के प्रस्ताव को पढकर नहीं सुनाया गया। किस रूप में कितने का बजट किया गया है या खर्च को ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया गया। चेयरमैन निहार घोष ने कहा कि जानबूझकर बखेडा खड़ा किया जा रहा है। उनके समय में तो बोलने तक का अधिकार नहीं था। कोई कुछ जानना चाहता था तो उत्तर नहीं दिया जाता था। वह शायद यह सब भूल गये हैं। सभी नियमों को मानते हुए बजट पेश हुआ है।

उप चेयरमैन बाबला सरकार ने कहा कि इस बार के बजट में बस्ती विकास, जल निकासी व्यवस्था, संयोजित इलाके का विकास पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री के ग्रीन सिटी परियोजना में मालदा को शामिल किया गया है। इसके लिए पांच करोड़ रुपये का प्राब्धान किया गया है। वैकल्पिक सडक, फलाईओवर, विद्युत, फुटपाथ तैयार किया जायेगा। बस्ती व निकासी व्यवस्था पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Close