खबरेविदेश

इटली : इतने रिस्क के बाद भी 101 वर्षीय महिला ने दिया बच्चे को जन्म

रोम, 02 अगस्त : इटली की अनातोलिया व्हर्टाडेलाने ने 101 साल की उम्र में 9 पौंड के बच्चे को जन्म देकर दुनिया के साथ-साथ विज्ञान को भी आश्चर्यचकित कर दिया है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 मां बनने के बाद गर्व का एहसास 

स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार, अनातोलिया ने बताया कि वह अपने 17 वें बच्चे फ्रांसिस्को के जन्म को भगवान का आशीर्वाद मानती हैं। उन्होंने कहा, 16वें बच्चों को जन्म देने के बाद वह 48 साल की उम्र में खुद को डिम्बग्रांथि के कैंसर की वजह से बेकार और दंडित महसूस करती थीं, लेकिन एक बार फिर से मां बनने के बाद वह खुद पर गर्व महसूस कर रही हैं। 

महिला सांसद ने इमरान खान पर लगाया अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

यूरोपीय कानूनों के तहत अवैध 

वहीं इस खबर के बाद चिकित्सा जगत में इसकी आलोचना भी की गई। इसकी वजह यह थी कि महिला की परिपक्व उम्र के बावजूद उनमें अंडाशय प्रत्यारोपण किया गया। तुर्की में एक निजी क्लीनिक में डा.एलेक्जेंड्रो पोपोलिकि ने इस प्रत्यारोपण की प्रक्रिया को अंजाम दिया। इस प्रत्यारोपण ऑपरेशन के बाद बहुत सारे विवादों ने भी जन्म लिया, क्योंकि यह यूरोपीय कानूनों के तहत अवैध माना जाता है।

Related Articles

Back to top button
Close