उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

उप्र में गर्मी का असर, पूर्वांचल में हो सकती है बारिश

लखनऊ, 10 मई = मौसम की उठापटक के बीच प्रदेश में गर्मी का दौर जारी है। पूरे राज्य में मई के दूसरे हफ्ते में भी गर्मी प्रभावी रूप से अपना असर दिखा रही है। हालांकि राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बीते दिनों आई आंधी-पानी और ओला गिरने की वजह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह आसमान पूरी तरह से साफ रहा। धूप निकलने की वजह से गर्मी का असर रहा, लेकिन लू के थपेड़ों से लोगों को राहत मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

मुख्यमंत्री जी, फतेहपुर में हैसियत एवं चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना टेढ़ी खीर

वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते चौबीस घण्टों में आगरा प्रदेश का सबसे गरम जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अगले चौबीस घण्टों में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की सम्भावना है। अगले अड़तालीस घण्टों में पूर्वी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गरज चमक के साथ छीटों की सम्भावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

इस बीच लगातार चढ़ते पारे के कारण लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने सलाह दी है कि जितना हो सके उतना धूप से बचा जाए। इसके साथ ही तरबूज, खरबूज, नारियल पानी और ऐसे ही फलों के सेवन की सलाह दी गई है। चिकित्सकों के मुताबिक पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें और धूप में निकलें तो चेहरा ढका करें।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार कम बारिश व ठण्ड पड़ने से मौसम में अचानक बदलाव आया है। मौसम में नमी अधिक होने से तापमान अचानक बढ़ जाता है। मई व जून में तापमान के ज्यादा ऊपर पहुंचने की संभावनाएं हैं। इसलिए लोग घर से निकलते समय बचाव जरूर करें।

Related Articles

Back to top button
Close