खबरे

एक बार फिर अक्षय के फैंस के गुस्से का शिकार हुई मलिका दुआ

मुंबई : अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय सोशल मीडिया के जरिए सबको पैडमैन चैलेंज दे रहे हैं। जिसमें सेलेब्स को हाथ में सेनेटरी पैड पकड़कर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी थी। इस पर कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा कि हाथ में सेनेटरी पकड़ने से महिला सशक्तिकरण नहीं होता। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो मल्लिका के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा।

फैंस ने ली जमकर क्लास

दरअसल, मल्लिका के बयान पर अक्षय कुमार के फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई है। कई लोगों ने उनसे पूछ लिया है कि आप हैं कौन? कुछ लोगों को तो ये भी लग रहा है कि ये सब मल्ल्किा लाइमलाइट में आने के लिए कर रहीं हैं। फैंस का मानना ये भी है कि फ्री की पब्ल‍िसिटी पाने के लिए मल्ल‍िका ये सारे पैतरे आजमा रहीं हैं।

आपको याद दिला दें कि पिछले साल एक कॉमेडी शो के दौरान अक्षय और मल्लिका के बीच लड़ाई हुई थी। मल्लिका ने अक्षय पर पब्लिकली अपशब्द बोलने का आरोप लगाया था। इसके बाद मल्लिका के पिता विनोद दुआ भी अपनी बेटी के सपोर्ट में आगे आए थे।

अभिनेता जितेंद्र पर उनकी बहन ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

अक्षय पर कमेंट करते हुए मल्लिका ने इंस्टाग्राम के जरिए स्टोरी सीरीज बनाई। इसमें उन्होंने लिखा है कि हमेशा याद रखिए। जब भी आप खुद को कमजोर समझने लगे, जब भी आप अपने बराबर वालों से खुद को छोटा समझने लगे, जब आपको लगे कि आपको बिना किसी कारण छोटा दिखाया जा रहा है और इन सब के खिलाफ लड़ाई अभी शुरू हुई है, हाथ में सैनिटरी नैपकिन रखिए और तस्वीर इंस्टाग्राम पर लगा दीजिए। आप खुद को सशक्त महसूस करने लगेंगे। बहुत सशक्त।

मल्लिका ने बिना नाम लिए अक्षय पर निशाना साधते हुए लिखा कि ये महिला को बिना किसी कारण के इस बात का एहसास दिलाता है कि वो कमजोर हैं। सैनिटरी पैड के साथ फोटो खिंचवाने को सशक्तिकरण नहीं कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button
Close