Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कंबोडिया के प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत

नई दिल्ली, 27 जनवरी (हि.स.)। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। 

इस मौके पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति भवन में कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले हुन सेन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। सेन भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। 

उल्लेखनीय है कि कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन सेन ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारत-आसियान स्मारक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और फिर शुक्रवार को अन्य एशियान नेताओं के साथ गणतंत्र दिवस परेड भी देखी।

Related Articles

Back to top button
Close