खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कभी भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी को भी डेट कर चुकी हैं सोनल चौहान

मुंबई (ईएमएस)। उत्तरप्रदेश की एक रॉयल फैमिली से संबंध रखने वाली अभिनेत्री सोनल चौहान का जन्म 16 मई, 1985 को बुलंदशहर में हुआ था। सोनल साल 2008 में इमरान हाशमी के अपोजिट फिल्म जन्नत में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। वे एक चर्चित मॉडल भी हैं। सोनल सबसे पहले हिमेश रेशमिया के एल्बम आप का सुरूर में दिखी थीं।

सोनल ने जन्नत के अलावा बुड्ढा होगा तेरा बाप और 3जी जैसी फिल्मों में काम किया। 3जी फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर नील नितिन मुकेश थे। नील के साथ वो रिलेशनशिप में भी रहीं। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरें हैं कि सोनल चौहान भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी को भी डेट कर चुकी हैं। सोनल कई सारे बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं।मिस वर्ल्ड ट्यूरिज्म टाइटल पाने वाली सोनल पहली भारतीय महिला हैं। इसके अलावा उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी जीता है। साल 2000 में वो एफएचएम और द मैन मैगजीन के कवर पेज का हिस्सा रही थीं। साल 2011 के इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक में उन्होंने ज्वैलरी ब्रैंड वायएस 18 का प्रतिनिधित्व किया था।

Related Articles

Back to top button
Close