खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कर्जमाफी : किसानों के खाते में जमा हुए पैसे जा रहे हैं सरकार के पास

मुंबई, 21 नवम्बर (हि.स.)। किसानों की दीपावली मीठी करने का आश्वासन देने वाली सरकार ने किसानों के खातों में कर्जमाफी के पैसे डाले थे, पर अब वही पैसे वापस सरकार की तिजोरी में चले जा रहे हैं, यह देखकर किसानों की नींद टूटी है और इस अनोखे कारोबार से बैंक अधिकारियों के भी होश उड़ गए हैं।

पंढरपुर के उपरी के रहने वाले देवानंद जगदाले ने विदर्भ कोकण ग्रामीण बैंक से 64 हजार 401 रुपये कर्ज लिए थे। महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने कर्जमाफी के तहत जगदाले सहित आठ किसानों का कर्जमाफ किया था। गत 31 अक्टूबर को कर्जमाफी की राशि किसानों के खातों में जमा हुई और बैंक ने किसान को संदेश भेजकर बताया कि उनका कर्जमाफ कर दिया गया है। पर कर्जमाफ की खुशी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई, क्योंकि सरकार द्वारा उनके खाते में डाले गए पैसे को वापस ले लिया। 

जगदाले के जैसे गादेगांव के अर्जुन कदम के खाते में जमा हुए रुपये पुन: सरकार के खाते में चले गए हैं। दीपावली की पूर्व संध्या पर उस्मानाबाद में पशु संवर्धन मंत्री महादेव जानकर के हाथों जिन 23 किसानों को कर्जमाफी दी गई थी, उसमें भारत तांबे का भी समावेश था। तांबे पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था और उन्हें प्रमाणपत्र दस हजार रुपये का मिला। इन सब बातों से सरकार की किरकिरी हो रही है।

Related Articles

Back to top button
Close