खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

कांग्रेस को करारा झटका देते हुए कृष्णा हेगड़े हुए भाजपा में शामिल !

मुंबई, 23 जनवरी=  कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। कृष्णा हेगड़े व उनके परिवार को लोग कट्टर कांग्रेसी के रूप में जानते हैं। कृष्णा हेगड़े पूर्व मंत्री व अभिनेता सुनील दत्त के सबसे करीबी रहे हैं। 2009 में विधानसभा चुनाव में विलेपार्ले सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के संगठन में वह हमेशा जिम्मेदार पदों पर काम कर चुके हैं।

हेगड़े ने बताया कि वर्तमान नेतृत्व से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी के ही निजामुद्दीन राईन ने भी शनिवार को पार्टी के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। चर्चा है कि राईन भी बहुत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उधर अमरावती में बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा व उनकी पत्नी नवनीत कौर राणा किसी भी समय भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

रवि राणा की पत्नी नवनीत कौर इस समय राकांपा में हैं और उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में राकांपा की ओर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इस समय उनके निर्दलीय विधायक पति विधान परिषद के स्नातक चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व राज्यमंत्री रणजीत पाटील के लिए काम कर रहे हैं। इस तरह भाजपा में दूसरे दलों के दिग्गज और कई नेता का आगमन शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button
Close