खबरेहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने मनाया 132वां स्थापना दिवस

शिमला, 28 दिसम्बर =  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का 132वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने की।

उन्होंने कहा कि आज से 132 साल पहले एलेन ओक्टेवियन हयूम ने एक विचार रखा कि इस देश की विभिन्नता को कैसे एक संस्था के रूप में इक्कठा किया जाये तथा इसी के तहत उन्होंने 28 दिसम्बर 1885 को 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ विभिन्न विचारों का समावेश कर कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी और तब से कांग्रेस पार्टी देश हित में कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

भज्जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को कई महान नेताओं के नेतृत्व का गौरव प्राप्त है। उन्होंनें कहा कि यह हमारे लिए और भी गर्व की बात है कि इस महान विचारधारा वाली पार्टी की नींव शिमला में रखी गई थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी स्थापना के बाद लगातार 60 वर्षो तक बिना किसी भेदभाव के एक धर्म युद्व लड़ते हुए देश को आजाद किया और आजादी के बाद देश का निर्माण, अथवा विकास में पार्टी की महान विचारधारा और इसके महान नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आजादी के बाद आज तक कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ने देश की तरक्की की राह को एक नई दिशा प्रदान की है और राजीव गांधी जी का सपना था कि भारत 21वीं सदी की महाशक्ति बनेगा जिसकी तरफ हमारे कदम तेजी से बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को 18 वर्ष में वोट देने का अधिकार, महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करना, इस पार्टी की महान विचारधारा व राजीव गांधी जी की सोच की देन है।

Related Articles

Back to top button
Close