खबरेहरियाणा

कांग्रेस प्रदेश में भाईचारे को बिगाड़ने में लगी हैं : बराला

Haryana.फतेहाबाद, 04 फरवरी=  हरियाणा में आरक्षण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जाट आरक्षण पर शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बड़ा बयान दिया है। सुभाष बराला ने कहा कि आंदोलन के दौरान जिस पर भी केस दर्ज हुआ है। उसकी जांच चल रही है। अगर कोई बेगुनाह हुआ तो उसको न्याय मिलेगा।

सरकार किसी भी बेकसूर पर केस नहीं चलने देगी। यही नहीं बराला ने आंदोलन का समर्थन कर रही कांग्रेस व इनेलो पर ओछी राजनीति करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसी भी हालत में प्रदेश के भाईचारा को नहीं बिगड़ने देगी।

इन पार्टियों को जनता आगामी चुनावों में सबक सिखायेगी। बराला शनिवार को फतेहाबाद में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जाट आरक्षण को लेकर गंभीर है। विधान सभा में जाट आरक्षण के विधेयक को पास किया जा चुका है। लेकिन यह मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट का फैसला आने के बाद सरकार आरक्षण को लागू करेगी। सरकार ने खाप नेताओं से जो भी वादा किया है, उस पर कार्रवाई की जा रही है।

आगे पढ़े: कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होंगे एसएम कृष्‍णा.

यही नहीं उन्होंने आरक्षण आंदोलन का समर्थन कर रही कांग्रेस व इनेलो पर प्रदेश में भाई चारा बिगाड़ने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि पिछठली बार कुछ स्वार्थी लोगों ने प्रदेश को आग में धकेल दिया था। वही लोग एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे लोगों को जनता आने वाले चुनाव में अच्छा सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी हालत में प्रदेश के भाईचारे को नहीं बिगड़ने देगी।

Related Articles

Back to top button
Close