खबरे

क्रिकेट के बाद अब अंतरिक्ष की सफर करेंगे शुशांत सिंह

मुंबई = एमएस धोनी की बायोपिक फिल्म में काम करने के बाद सुशांत सिंह इन दिनों छाए हुए हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में चंदा मामा दूर के का नाम भी है, जिसे संजय पूरन सिंह निर्देशित करने जा रहे हैं। ये फिल्म धरती और अंतरिक्ष के बीच होगी और इसमें सुशांत का किरदार एक अंतरिक्ष यात्री का बताया जाता है। सुशांत का कहना है कि पहली बार उनको इस तरह का रोल करने का मौका मिला है। अगले साल फरवरी से इसकी शूटिंग शुरु होने जा रही है। हाल ही में सुशांत के साथ करण जौहर की कंपनी में भी फिल्म की घोषणा हुई है, जिसका निर्देशन तरुण मनसुखानी करेंगे। इसमें सुशांत की जोड़ी जैक्लीन फर्नांडिज के साथ होगी।

Related Articles

Back to top button
Close