उत्तराखंडखबरेराज्य

गंगोत्री हाईवे पर बना वैली ब्रिज टूटा, प्रशासन में मचा हड़कंप

देहरादून, 14 दिसम्बर : उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर अस्सीगंगा नदी पर गंगोरी में बना वैली ब्रिज गुरुवार सुबह टूट गया। जिसके चलते गंगा घाटी का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पुल टूटने से कई किलोमीटर तक लम्बा जाम लग गया। 

उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने गंगोरी क्षतिग्रस्त वैली ब्रिज का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक में उन्होंने वाहनों के आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग को तेजी से बनाने के निर्देश दिए।

नहर में गिरी बारातियों से भरी कार, फौजी सहित तीन की मौत, दो घायल

गुरुवार सुबह पुल से एक ओवर लोड ट्रक गुजर रहा था तभी पुल बीच से टूट गया। पुल किनारों से भी उखड़ गया। इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक थी। पुल ढहने की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रक ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया। 

वर्ष 2012 आपदा में असी गंगा में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद तीन अगस्त 2012 को गंगोरी पुल बह गया था। जिसके बाद सीमा सड़क संगठन ने वैली ब्रिज तैयार किया था। 

जिससे 2012 से लगातार गंगोत्री यात्रा संपन्न हुई। लेकिन इतने लम्बे समय से सिस्टम के द्वारा वैकल्पिक पुल तैयार न करने से आज गंगा घाटी के लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close