खबरे

गर्लफ्रेंड सोनम से डीआईडी के प्रिंस गुप्ता ने रचाई शादी, सालों से कर रहे हैं डेटिंग, देखिए शादी की कुछ तस्वीरें

मुंबई: आप ने देखा होगा की पिछले दिनों ही बॉलीवुड में भी कई स्टार्स शादी कर अपना घर बसा चुके है। अब खबर आ रही है कि एक औऱ स्टार है जो कि शादी के बंधन में बंध गया है। हम बात कर रहे हैं डीआईडी (DID) के प्रिंस गुप्ता की। दरअसल हाल ही में प्रिंस गुप्ता ने अपनी गर्लफ्रेंड सोनम लाडिया से सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बध गए है . 

https://www.instagram.com/p/BtM8sTBAh6U/?utm_source=ig_embed

गुजरात में इनकी शादी की सारी रस्में अदा की गई। वहीं पर हल्दी, मेंहदी औऱ संगीत की रस्में हुई। जिसमें इन सभी ने जमकर धमाल मचाया है। दोनों की गुजरात में हुई शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आ रही है। 

https://www.instagram.com/p/BtKm8MVhJ78/

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में प्रिंस जहां शेरवानी में नजर आ रहे हैं तो वहीं सोनम लाल लंहगे में दिख रही है। इसमें दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BtNuE7fhZD0/?utm_source=ig_embed

 दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।इनमें ये दोनों मस्ती करते दिख रहे है। स्टेज पर कैसे वीडियो में डांस करते दिख रहे है।

https://www.instagram.com/p/BtFyGcZBKoP/?utm_source=ig_embed

साफ नजर आ रहा है कि प्रिंस की खुशी सातवें आसमान पर हैं। वहीं शादी के बाद प्रिसं ने एक शानदार रिसेप्शन दिया है। दोनों का रिसेप्शन बरोडा में हुआ था। इस रिसेप्शन में कॉरियोग्राफर फिरोज खान पहुंचे थे।

https://www.instagram.com/p/BtC-W7phkJ7/?utm_source=ig_embed

 इस रिसेप्शन में बाकी इनकी फैमिली और दोस्त मौजूद रहे थे। फिरोज ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है। इसमें ये सभी नजर आ रहे है।

 आपको बता दें कि करीब 2 साल पहले ही प्रिंस औऱ सोनम का रोका हुआ था। तब इनकी फैमिली वाले इनके साथ मौजूद रहे थे। कुछ दिन पहले ही रित्विक धनजनी ने प्रिंस की शादी के इन्विटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।

 खैर अब ये दोनों शादी के बंधन में बंध चुके है। प्रिंस और सोनम सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों ही एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं।

 शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता के साथ बदसलूकी, मारपीट का मामला हुआ दर्ज !……………..

Related Articles

Back to top button
Close