खबरेझारखंडराज्य

गोमियो : सांसद ने विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा

रांची/सुप्रिया सिंह

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा बोकारो जिला के गोमिया विधानसभा क्षेत्र के महुआडांड़, बड़की, पुनु सहित दर्जनों गांव का दौरा किया। जनसंपर्क के दौरान स्टार प्रचारक सांसद विजय हांसदा धुँवाधार दौरा कर वर्तमान सरकार के कार्यकलापों की तीखी आलोचना करते हुए इस सरकार को फेल बताया।

उन्होंने आम जनता से झामुमो प्रत्याशी बबीता देवी को अपना समर्थन देकर अपार मतों से जिताने की अपील की। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि कर्नाटक हुआ फेल पूरा देश भाजपा का करतूत देख कर जनता शर्मिन्दगी महसूस कर रही है, अब झारखंड की बारी है झारखंड वासियो से किया निवेदन अबकी बार झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार होना है।

Related Articles

Back to top button
Close