खबरेमध्यप्रदेशमुंबई

चौथे चरण में भी भाजपा ने अपनी नंबरवन की पोजीशन को रखा बरकरार.

मुंबई, 09 जनवरी =  महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी का निर्णय घोषित होने के बाद नगर निकाय के चुनाव के चौथे चरण में भी भाजपा ने अपनी नंबरवन की पोजीशन को बरकरार रखा है। सोमवार को चौथे चरण की मतगणना के बाद भाजपा ने विदर्भ में सबसे ज्यादा सीटों व नगराध्यक्ष पदों पर कब्जा जमाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

दानवे ने कहा कि नोटबंदी के बाद नगरपालिका व नगर पंचायत के चुनावों में आम जनता ने भाजपा में अपना विश्वास व्यक्त किया है। इससे साफ हो जाता है कि प्रधानमंत्री के नोटबंदी जैसे निर्णय को राज्य की जनता ने पसंद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री देवेंद्र के कामों पर जनता ने मूहर लगा दिया है। राज्य में पार्टी के चुनाव चिन्ह पर 72 नगराध्यक्ष चूने गए हैं तथा भाजपा समर्थक पाँच नगराध्यक्ष भी हैं । इसी तरह इन चुनावों में भाजपा के हजार से ज्यादा नगर सेवक चूने गए हैं, जबकि भाजपा के मुकाबले अन्य किसी भी दल को इतनी अधिक सफलता नहीं मिल सकी है। दानवे ने कहा कि इससे राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button
Close